ब्रेकिंग
69 करोड़ की आय, 56 करोड़ का व्यय: तीन माह की देरी से पेश हुआ दीपका नगर पालिका का बजट, विकास से ज्याद... 69 करोड़ की आय, 56 करोड़ का व्यय: तीन माह की देरी से पेश हुआ दीपका नगर पालिका का बजट, विकास से ज्याद... नगरपालिका प्रांगण में 'श्रम वीरों' का सम्मान: शाल-श्रीफल से हुआ स्वागत ज्योति नंद दुबे की उपस्थिति में मोहनपुर में गूंजा ‘गांव चलो, घर चलो’ अभियान, जनसंपर्क कार्यक्रम रहा ... स्थापना दिवस पर भाजपा महिला मोर्चा सक्रिय: संतोषी दीवान ने ज्योति नंद दुबे का किया सम्मान, ‘मेरा बूथ... बालको ने पाली महोत्सव में प्रदर्शित किया सामुदायिक विकास का मॉडल बालको ने 37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह पर चलाया जागरूकता अभियान वेदांता स्किल स्कूल बदल रहा है महिलाओं के साथ देश का भविष्य देवी मंदिरों में श्रृद्धालुओं ने टेका माथा, शोभा यात्रा में उमड़ी भीड़ बालको में जोगी कांग्रेस का खटिया खड़ी आंदोलन रहा असफल

पूर्णिया: मूर्ति विसर्जन के दौरान DJ गाड़ी ने 28 लोगों को कुचला, 9 गंभीर; एक की मौत

0 566

बिहार के पूर्णिया जिले में सरस्वती पूजा में मूर्ति विसर्जन के दौरान भीषण हादसा हुआ है. बुधवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान एक डीजे गाड़ी ने करीब दो दर्जन लोगों को कुचल दिया. बताया जा रहा है कि जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महाराजपुर रमना टोला में मूर्ति विसर्जन की तैयारी हो रही थी. विसर्जन के दौरान डीजे गाड़ी मुस्लिम बाहुल्य इलाके से गुजरी तो बड़ी संख्या में बच्चे और महिलाएं सड़क किनारे खड़े होकर देखने लगे.

इसी दौरान डीजे गाड़ी अनियंत्रित होकर भीड़ की तरफ तेज गति से बढ़ गई. भीड़ में आगे जो भी मिला, डीजे गाड़ी सभी को कुचलते हुए आगे बढ़ गई. हादसे में करीब 27 लोग घायल हो गए. वहीं गंभीर रूप से घायल नौ बच्चों और महिलाओं को पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. हादसे में एक महिला जैतून निशा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

घायलों को देखने पहुंचे सांसद पप्पू यादव

घटना की सूचना पर मुफस्सिल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया. वहीं डीजे को अपने कब्जे में ले लिया. हादसे की सूचना पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे. उन्होंने डॉक्टरों को घायलों के इलाज में कोई भी लापरवाही न बरतने का निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने अस्पताल की व्यवस्था पर भी सवाल उठाए.

नशे में धुत था डीजे गाड़ी का ड्राइवर

बता दें कि सरस्वती पूजा को लेकर पूर्णिया जिला प्रशासन ने सभी थानों में शांति समिति की बैठक की थी और पूजा के दौरान डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगाया गया था. पूजा करने के लिए भी संबंधित थाने से लाइसेंस लेना अनिवार्य किया गया था, लेकिन महाराजपुर की इस पूजा समिति के पास किसी प्रकार का लाइसेंस नहीं था. बताया जा रहा है कि डीजे चालक नशे में पहले गांव का दो से तीन चक्कर लगाया. वहीं जब विसर्जन का जुलूस निकला तो नशे की हालत में सभी पर गाड़ी को चढ़ा दिया.

Leave A Reply

Your email address will not be published.