ब्रेकिंग
बालको ने डिजिटल कंट्रोल टावर्स के माध्यम से प्रचालन को बनाया अधिक स्मार्ट जेबीसीसीआई के दिन गए, कोयला उद्योग में वेतन निर्धारण के लिए वार्ताकर परिषद का किया जाएगा गठन वेदांता एल्युमिनियम का मुनाफा 205 प्रतिशत बढ़कर 6,597 करोड़, एबिटडा 134 फीसदी बढ़कर 10,499 करोड़ पहुंचा नए बीटीएपी एल्यूमिना रेलवे रेक के साथ बालको ने आपूर्ति श्रृंखला को किया और मजबूत बालको की वजह से क्षेत्र का संपूर्ण विकास संभव: लखन लाल देवांगन बालको अस्पताल का पल्स पोलियो अभियान सफल, 2,357 घरों तक पहुंची स्वास्थ्य टीम वेदांता स्किल स्कूल से 13 हजार से अधिक युवाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार बालको ने प्राइड मंथ के माध्यम से समावेशी कार्य संस्कृति को किया और मजबूत बालको ने ऐश डाइक में किया आपातकालीन मॉक ड्रिल का आयोजन बालको अपने सामुदायिक उत्तरदायित्व का कर रहा है बखूबी निर्वहन: मंत्री लखन लाल देवांगन

बालको ने 37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह पर चलाया जागरूकता अभियान

0 247

कोरबा. वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षाÓ थीम के तहत 37वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया। कंपनी ने कर्मचारियों, व्यावसायिक साझेदारों और आसपास के समुदाय सहित पांच हजार से अधिक लोगों को जोड़ते हुए सड़क पर जिम्मेदार व्यवहार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पूरे महीने जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।

यह अभियान बालको के प्रचालन क्षेत्रों और आसपास के समुदाय में संचालित किया गया, जिसमें सड़क अनुशासन, यातायात जागरूकता और दुर्घटना रोकथाम से जुड़े विषयों पर विशेष फोकस रहा। कार्यक्रमों के अंतर्गत क्विज प्रतियोगिताएं, नुक्कड़ नाटक, फायर सेफ्टी प्रदर्शन, कर्मचारियों और स्कूली विद्यार्थियों के लिए ड्राइंग एवं स्लोगन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

बालको ने नियमित वाहन चालकों के लिए एक गेमिफाइड लर्निंग मॉड्यूल भी शुरू किया, जिसका उद्देश्य सड़क सुरक्षा से जुड़े ज्ञान का परीक्षण करने के साथ सुरक्षित ड्राइविंग व्यवहार को प्रोत्साहित करना रहा। स्थानीय स्कूलों में आयोजित जागरूकता सत्रों और आपातकालीन प्रतिक्रिया अभ्यासों के माध्यम से विद्यार्थियों को यातायात अनुशासन और दुर्घटना रोकथाम के प्रति जागरूक किया गया। इसके अलावा, सामूहिक जिम्मेदारी और सतत परिवहन को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष कारपूलिंग चैलेंज भी आयोजित किया गया।



नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

अभियान के तहत कंपनी ने अपने लॉजिस्टिक्स नेटवर्क में कार्यरत भारी वाहन चालकों के लिए नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। आंतरिक सुरक्षा मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए अचानक वाहन निरीक्षण भी किए गए, ताकि वाहनों की सुरक्षित स्थिति और यातायात नियमों के पालन की पुष्टि की जा सके।

जीरो हार्म प्रतिबद्धता का ही विस्तार
बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक राजेश कुमार ने कहा किसड़क सुरक्षा, बालको की ‘जीरो हार्मÓ प्रतिबद्धता का ही विस्तार है। हर सुरक्षित यात्रा अनुशासन, जागरूकता और जवाबदेही का प्रतिबिंब होती है। कर्मचारियों, व्यावसायिक साझेदारों और समुदाय के साथ निरंतर जुड़ाव के माध्यम से बालको एक ऐसी संस्कृति विकसित कर रहा है, जहां सुरक्षा साझा जिम्मेदारी और दैनिक अभ्यास बन जाए। हमारा उद्देश्य केवल जागरूकता तक सीमित नहीं है, बल्कि ऐसे ठोस व्यवहारिक बदलाव लाना है, जो हमारे संचालन क्षेत्रों के भीतर और बाहर दोनों जगह जीवन की रक्षा करें।

सशक्त सुरक्षा संस्कृति के निर्माण की दिशा में बालको ने अपने प्रचालन में कई अत्याधुनिक तकनीकों को भी शामिल किया है। टी-पल्स हेल्थ, सेफ्टी, सिक्योरिटी एंड एनवायरनमेंट (एचएसएसई) मॉनिटरिंग सिस्टम, जो एआई-सक्षम कैमरा नेटवर्क के माध्यम से फील्ड गतिविधियों की निगरानी कर अनुपालन सुनिश्चित करता है। सेंट्रलाइज्ड सिक्योरिटी ऑपरेशंस सेंटर (सीएसओसी) जो डिजिटल इंटेलिजेंस और डेटा एनालिटिक्स के जरिए सुरक्षा प्रबंधन, यातायात एवं सड़क सुरक्षा निगरानी तथा सप्लाई चेन सुरक्षा को सुदृढ़ करता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.