कोरबा. एसईसीएल के कुसमुंडा क्षेत्र स्थित फिल्टर प्लांट एमटीके में रविवार (संडे) ड्यूटी की हाजिरी लगाने की बात को लेकर विवाद जमकर विवाद हो गया। $िफल्टर प्लांट स्थित एमटीके में पदस्थ डाटा एंट्री ऑपरेटर हामिद खान ने इंटक नेता सुरजीत सिंह समेत अन्य लोगों पर गाली-गलौज, हाथापाई और धमकाने का आरोप लगाया है। कर्मचारी ने इस संबंध में एसईसीएल कुसमुंडा के महाप्रबंधक के अलावा कुसमुंडा थाना प्रभारी को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

फिल्टर प्लांट के कर्मचारी हामिद खान ने मामले की लिखित शिकायत एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र के महाप्रबंधक और कुसमुंडा थाना प्रभारी से की है। हामिद की शिकायत के अनुसार वह 27 सितंबर की रात्रि पाली में फिल्टर प्लांट एमटीके में कर्मचारियों की संडे ड्यूटी की हाजिरी लगाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान इंटक नेता सुरजीत सिंह करीब 10 से 12 लोगों के साथ वहां पहुंचे। जिन्होंने ईएंडएम विभाग में कार्यरत मोहम्मद खान की रविवार ड्यूटी की हाजिरी लगाने के लिए कहा।
हामिद का कहना है कि मोहम्मद खान का नाम महाप्रबंधक (ईएंडएम) की ओर से जारी निर्धारित संडे ड्यूटी सूची में शामिल नहीं था। इस वजह से उन्होंने सूची के अनुसार ही हाजिरी लगाने की बात कही। इसी बात को लेकर सुरजीत सिंह ने उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी और हाथापाई की। शिकायत में राजू लाल सोनी और बृजलाल पनिका समेत अन्य लोगों के भी मौके पर मौजूद रहने और धमकाने का आरोप लगाया गया है। इस घटना से कार्यस्थल का माहौल तनावपूर्ण हो गया।