ब्रेकिंग
इंटक नेता पर फिल्टर प्लांट के कर्मचारी को धमकाने और मारपीट का आरोप बालको में सुरक्षा संस्कृति को मिला नया बल, पांच वर्षों में 27 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षा प्रशिक्ष... गोविंदझुंझ जल प्रपात में डूबन से सरगुजा जिले के युवक की मौत, बुआ के घर घूमने आया था युवक एल्यूमिनियम निर्माण के अगले अध्याय को आकार देते बालको के इंजीनियर बालको में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती स्तन कैंसर आज महिलाओं में सबसे अधिक पाए जाने वाले कैंसरों में शामिल है दीपका में ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम: दीप प्रज्वलन के साथ हुई शुरुआत, मातृ शक्ति का सम्मान और बच्च... बालको ने डिजिटल कंट्रोल टावर्स के माध्यम से प्रचालन को बनाया अधिक स्मार्ट जेबीसीसीआई के दिन गए, कोयला उद्योग में वेतन निर्धारण के लिए वार्ताकर परिषद का किया जाएगा गठन वेदांता एल्युमिनियम का मुनाफा 205 प्रतिशत बढ़कर 6,597 करोड़, एबिटडा 134 फीसदी बढ़कर 10,499 करोड़ पहुंचा

दीपका में ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम: दीप प्रज्वलन के साथ हुई शुरुआत, मातृ शक्ति का सम्मान और बच्चों को बांटे उपहार

0 180

urjatimes

दीपका। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर दीपका चौक में “आशीर्वाद का दिया” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेवा, सम्मान और जनसहभागिता का संदेश देखने को मिला।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। कटघोरा विधानसभा के विधायक प्रेमचंद पटेल सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। दीप प्रज्वलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दीर्घायु एवं देश की निरंतर प्रगति की मंगलकामना की गई।

इसके बाद संतोष सिंह ठाकुर द्वारा मातृ शक्ति के सम्मान में साड़ी एवं मिठाई का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं ने इस पहल की सराहना की और कार्यक्रम में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण छोटे बच्चों के लिए रखा गया। बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप ₹100-₹100 की राशि उपहार के रूप में प्रदान की गई। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई।

कार्यक्रम में कटघोरा विधानसभा विधायक प्रेमचंद पटेल, पूर्व कोरबा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा, पूर्व पार्षद सुशील गुप्ता, राहुल सिंह, गोरेलाल साहू, प्रिंस पांडेय सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

“आशीर्वाद का दिया” कार्यक्रम ने दीपका चौक में सेवा, सम्मान और सामाजिक सहभागिता की एक तस्वीर पेश की। मातृ शक्ति के सम्मान से लेकर बच्चों के बीच उपहार वितरण तक, कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने का प्रयास देखने को मिला।

Leave A Reply

Your email address will not be published.