ब्रेकिंग
इंटक नेता पर फिल्टर प्लांट के कर्मचारी को धमकाने और मारपीट का आरोप बालको में सुरक्षा संस्कृति को मिला नया बल, पांच वर्षों में 27 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षा प्रशिक्ष... गोविंदझुंझ जल प्रपात में डूबन से सरगुजा जिले के युवक की मौत, बुआ के घर घूमने आया था युवक एल्यूमिनियम निर्माण के अगले अध्याय को आकार देते बालको के इंजीनियर बालको में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती स्तन कैंसर आज महिलाओं में सबसे अधिक पाए जाने वाले कैंसरों में शामिल है दीपका में ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम: दीप प्रज्वलन के साथ हुई शुरुआत, मातृ शक्ति का सम्मान और बच्च... बालको ने डिजिटल कंट्रोल टावर्स के माध्यम से प्रचालन को बनाया अधिक स्मार्ट जेबीसीसीआई के दिन गए, कोयला उद्योग में वेतन निर्धारण के लिए वार्ताकर परिषद का किया जाएगा गठन वेदांता एल्युमिनियम का मुनाफा 205 प्रतिशत बढ़कर 6,597 करोड़, एबिटडा 134 फीसदी बढ़कर 10,499 करोड़ पहुंचा

बालको में जोगी कांग्रेस का खटिया खड़ी आंदोलन रहा असफल

0 259

कोरबा. बालको क्षेत्र में जोगी कांग्रेस द्वारा आयोजित ‘खटिया खड़ीÓ आंदोलन को स्थानीय स्तर पर अपेक्षित जनसमर्थन नहीं मिल सका। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में कुर्सियां लगाई गई थीं, लेकिन उनमें से अधिकांश खाली ही नजर आईं। नागरिकों की कम भागीदारी के कारण आंदोलन का प्रभाव दिखाई नहीं दिया।

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में रोजगार सहित विभिन्न मांगों को लेकर जोगी कांग्रेस ने प्रबंधन के खिलाफ यह आंदोलन आयोजित किया था। कार्यक्रम में पार्टी नेता अमित जोगी ने सभा को संबोधित किया। हालांकि, कार्यक्रम के दौरान भीड़ अपेक्षा से काफी कम रही, जिससे आंदोलन पूरी तरह से असफल रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि आंदोलन में उठाए गए मुद्दे मजदूरों एवं नागरिकों को उतने प्रभावी नहीं लगे, जितनी उम्मीद की जा रही थी।

आंदोलन में कम भीड़ के पीछे कुछ प्रमुख कारण बताए जा रहे हैं। बालको क्षेत्र में जोगी कांग्रेस का मजबूत संगठनात्मक ढांचा दिखाई नहीं देता। यही कारण रहा कि पार्टी अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं को बड़ी संख्या में कार्यक्रम तक नहीं जुटा सकी। मजदूरों ने आंदोलन में शामिल होने में रुचि नहीं दिखाई। मजदूरों का कहना था कि जिन मुद्दों को आंदोलन में उठाया गया, वे उनके लिए प्राथमिकता के विषय नहीं थे।


खटिया पर बैठे जोगी कांग्रेस नेता अमित जोगी

 

स्थानीय नागरिकों का मानना था कि आंदोलन से क्षेत्र की समस्याओं का व्यावहारिक समाधान निकलने की कोई संभावना नहीं है, जिसके कारण उन्होंने कार्यक्रम से दूरी बनाए रखी। वही कुछ लोगों ने यह भी कहा कि आंदोलन स्थानीय मुद्दों से अधिक राजनीतिक उपस्थिति दर्ज कराने का प्रयास था। इस वजह से आम लोगों का भरोसा और भागीदारी दोनों सीमित रही।

स्थानीय स्तर पर यह चर्चा भी रही कि पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं द्वारा दी गई जानकारी और वास्तविक स्थिति में अंतर होने के कारण भी आंदोलन की तैयारी और जनसमर्थन बेअसर दिखाई दिया। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल और सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.