ब्रेकिंग
69 करोड़ की आय, 56 करोड़ का व्यय: तीन माह की देरी से पेश हुआ दीपका नगर पालिका का बजट, विकास से ज्याद... 69 करोड़ की आय, 56 करोड़ का व्यय: तीन माह की देरी से पेश हुआ दीपका नगर पालिका का बजट, विकास से ज्याद... नगरपालिका प्रांगण में 'श्रम वीरों' का सम्मान: शाल-श्रीफल से हुआ स्वागत ज्योति नंद दुबे की उपस्थिति में मोहनपुर में गूंजा ‘गांव चलो, घर चलो’ अभियान, जनसंपर्क कार्यक्रम रहा ... स्थापना दिवस पर भाजपा महिला मोर्चा सक्रिय: संतोषी दीवान ने ज्योति नंद दुबे का किया सम्मान, ‘मेरा बूथ... बालको ने पाली महोत्सव में प्रदर्शित किया सामुदायिक विकास का मॉडल बालको ने 37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह पर चलाया जागरूकता अभियान वेदांता स्किल स्कूल बदल रहा है महिलाओं के साथ देश का भविष्य देवी मंदिरों में श्रृद्धालुओं ने टेका माथा, शोभा यात्रा में उमड़ी भीड़ बालको में जोगी कांग्रेस का खटिया खड़ी आंदोलन रहा असफल

लोगों को जेल भेजकर…महाकुंभ से चर्चा में आईं ‘साध्वी’ हर्षा रिछारिया के नाम पर हो रहा ये बड़ा धोखा

0 495

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ जोरों से चल रहा है. संगम में आस्था की डुबकी लगाने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु त्रिवेणी पहुंच रहे हैं. इसी कुंभ में एक महिला शामिल हुई हैं, जिनकी पिछले काफी समय से चर्चा है कि वो महाकुंभ की ‘सबसे सुंदर साध्वी’ हैं. उनका नाम है हर्षा रिछारिया. कुछ वक्त पहले हर्षा की काफी सारी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं. एक बातचीत के दौरान उन्होंने खुद को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बताया था. लेकिन अब खबर आ रही है कि हर्षा रिछारिया की फेक प्रोफाइल बनाकर लोगों से पैसे मांगे जा रहे हैं. इस बात की जानकारी खुद उन्होंने ही दी है.

हर्षा रिछारिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वो बता रही हैं कि उनका फर्जी अकाउंट बनाकर लोगों से पैसे मांगे जा रहे हैं और उनके साथ धोखाधड़ी हो रही है. हर्षा का कहना है कि अगर आपके पास किसी भी तरह से ऐसा कोई भी मैसेज आता है तो प्लीज उनको बताएं.

हर्षा के फर्जी अकाउंट्स बनाकर हो रही धोखाधड़ी

हर्षा रिछारिया ने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर कहा, “मुझे हर्षा रिछारिया के नाम से आप सभी जानते हैं. लेकिन अब सबसे बड़ी बात ये है कि मेरे नाम से इंस्टाग्राम, फेसबुक और ट्विटर पर हजारों फेक अकाउंट्स बन चुके हैं. जब तक ये फेक अकाउंट्स थे तब तक मुझे कोई दिक्कत नहीं थी. लेकिन अब बात थोड़ी ज्यादा बढ़ चुकी है, क्योंकि अब इन फर्जी आईडी के जरिए लोगों से पैसों की डिमांड की जा रही है. इसमें मेरा कहीं से कोई लेना-देना नहीं है. मेरा सिर्फ एक अकाउंट है, जिस पर मैं ये वीडियो डाल रही हूं. इसके अलावा किसी भी अकाउंट और आईडी को मैं नहीं जानती हूं.”

धोखेबाजों को सबक सिखाएंगी हर्षा

हर्षा ने आगे कहा, “अगर आपके पास कोई मैसेज, क्यूआर कोड आता है या फिर कोई डोनेशन के लिए बोल दे तो आप प्लीज उनको रिपोर्ट करिए या फिर उनके स्क्रीनशॉट्स लेकर मुझे भेजिए. ताकि मैं सभी को कलेक्ट करके साइबर सेल में एक कंप्लेन कर सकूं.” उन्होंने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, “मेरे नाम का गलत उपयोग करके और मुझे बदनाम करने के लिए अगर मेरे नाम से कोई फर्जी अकाउंट बनाकर आपसे पैसे मांगता है तो कृपया उसे रिपोर्ट करें और उसका स्क्रीनशॉट मुझे भेजें. ताकि हम ऐसे धोखेबाज लोगों को जेल भेजकर सबक सिखा सकें. हर हर महादेव.”

Leave A Reply

Your email address will not be published.