ब्रेकिंग
बालको ने डिजिटल कंट्रोल टावर्स के माध्यम से प्रचालन को बनाया अधिक स्मार्ट जेबीसीसीआई के दिन गए, कोयला उद्योग में वेतन निर्धारण के लिए वार्ताकर परिषद का किया जाएगा गठन वेदांता एल्युमिनियम का मुनाफा 205 प्रतिशत बढ़कर 6,597 करोड़, एबिटडा 134 फीसदी बढ़कर 10,499 करोड़ पहुंचा नए बीटीएपी एल्यूमिना रेलवे रेक के साथ बालको ने आपूर्ति श्रृंखला को किया और मजबूत बालको की वजह से क्षेत्र का संपूर्ण विकास संभव: लखन लाल देवांगन बालको अस्पताल का पल्स पोलियो अभियान सफल, 2,357 घरों तक पहुंची स्वास्थ्य टीम वेदांता स्किल स्कूल से 13 हजार से अधिक युवाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार बालको ने प्राइड मंथ के माध्यम से समावेशी कार्य संस्कृति को किया और मजबूत बालको ने ऐश डाइक में किया आपातकालीन मॉक ड्रिल का आयोजन बालको अपने सामुदायिक उत्तरदायित्व का कर रहा है बखूबी निर्वहन: मंत्री लखन लाल देवांगन

सर्वोच्च न्यायालय ने बालको के जी-9 प्रोजेक्ट के खिलाफ दायर याचिका को किया खारिज

0 182

कोरबा. भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) के जी-९ आवासीय प्रोजेक्ट को लेकर दायर याचिका को सर्वोच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया है। यह याचिका कोरबा के एक अधिवक्ता द्वारा दायर की गई थी, जिसमें जी-९ प्रोजेक्ट के निर्माण पर आपत्ति जताई गई थी। इससे पहले भी इसी मामले में दायर याचिका को उच्च न्यायालय द्वारा खारिज किया जा चुका था।


कंपनी द्वारा किए जा रहे कार्य शासन एवं प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों और प्रक्रियाओं के अनुरूप बताए गए हैं। बालको में चल रहे जी-९ विकास कार्यों को लेकर दायर याचिका में जो आपत्तियां उठाई गई थीं। अदालत ने प्रस्तुत तथ्यों और उपलब्ध रिकॉर्ड का परीक्षण करने के बाद अपना निर्णय सुनाया। सर्वोच्च न्यायालय के इस निर्णय के बाद जी-९ प्रोजेक्ट से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने का रास्ता साफ हो गया है, जिससे कर्मचारियों के लिए बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

जी-९ प्रोजेक्ट का उद्देश्य कर्मचारियों के लिए सुरक्षित और आधुनिक आवासीय सुविधाएं विकसित करना बताया गया है। यह परियोजना कर्मचारियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई पहल का हिस्सा मानी जा रही है। बताया गया है कि बालको टाउनशिप के आवासीय परिसर काफी पहले बनाये गए थे। समय के साथ-साथ सुरक्षा और आधुनिक सुविधाओं की जरूरत को देखते हुए नए कर्मचारियो के लिए आवासीय भवनों का निर्माण आवश्यक हो गया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.