ब्रेकिंग
69 करोड़ की आय, 56 करोड़ का व्यय: तीन माह की देरी से पेश हुआ दीपका नगर पालिका का बजट, विकास से ज्याद... 69 करोड़ की आय, 56 करोड़ का व्यय: तीन माह की देरी से पेश हुआ दीपका नगर पालिका का बजट, विकास से ज्याद... नगरपालिका प्रांगण में 'श्रम वीरों' का सम्मान: शाल-श्रीफल से हुआ स्वागत ज्योति नंद दुबे की उपस्थिति में मोहनपुर में गूंजा ‘गांव चलो, घर चलो’ अभियान, जनसंपर्क कार्यक्रम रहा ... स्थापना दिवस पर भाजपा महिला मोर्चा सक्रिय: संतोषी दीवान ने ज्योति नंद दुबे का किया सम्मान, ‘मेरा बूथ... बालको ने पाली महोत्सव में प्रदर्शित किया सामुदायिक विकास का मॉडल बालको ने 37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह पर चलाया जागरूकता अभियान वेदांता स्किल स्कूल बदल रहा है महिलाओं के साथ देश का भविष्य देवी मंदिरों में श्रृद्धालुओं ने टेका माथा, शोभा यात्रा में उमड़ी भीड़ बालको में जोगी कांग्रेस का खटिया खड़ी आंदोलन रहा असफल

दीपका में दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 का आयोजन, कार्यकर्ताओं को दिया संगठन व विकास का संदेश

0 162

Urajtimes
दीपिका। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 के अंतर्गत रविवार को भाजपा मंडल दीपका के प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन ऊर्जा नगर स्थित दो देवी से बड़ा शिव मंदिर परिसर में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व खाद्य आयोग के अध्यक्ष  ज्योतिनंद दुबे रहे। उद्घाटन सत्र में उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों, संगठन की कार्यप्रणाली और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रहित और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने वाला संगठन है, जिसका उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाना है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का कार्य करें तथा संगठन को और मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। साथ ही उन्होंने आने वाले समय में भाजपा के नेतृत्व में देश और प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर विकास की दिशा पर भी अपने विचार रखे।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दीपका राजू प्रजापति पूर्व मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश शर्मा, हरदीबाजार बाजार पूर्व मंडल अध्यक्ष हरीश थारवानी, पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपका द्वारिका शर्मा सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित रहे। प्रशिक्षण वर्ग में संगठनात्मक मजबूती, कार्यकर्ता प्रशिक्षण एवं जनसंपर्क को लेकर भी चर्चा की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.