ब्रेकिंग
69 करोड़ की आय, 56 करोड़ का व्यय: तीन माह की देरी से पेश हुआ दीपका नगर पालिका का बजट, विकास से ज्याद... 69 करोड़ की आय, 56 करोड़ का व्यय: तीन माह की देरी से पेश हुआ दीपका नगर पालिका का बजट, विकास से ज्याद... नगरपालिका प्रांगण में 'श्रम वीरों' का सम्मान: शाल-श्रीफल से हुआ स्वागत ज्योति नंद दुबे की उपस्थिति में मोहनपुर में गूंजा ‘गांव चलो, घर चलो’ अभियान, जनसंपर्क कार्यक्रम रहा ... स्थापना दिवस पर भाजपा महिला मोर्चा सक्रिय: संतोषी दीवान ने ज्योति नंद दुबे का किया सम्मान, ‘मेरा बूथ... बालको ने पाली महोत्सव में प्रदर्शित किया सामुदायिक विकास का मॉडल बालको ने 37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह पर चलाया जागरूकता अभियान वेदांता स्किल स्कूल बदल रहा है महिलाओं के साथ देश का भविष्य देवी मंदिरों में श्रृद्धालुओं ने टेका माथा, शोभा यात्रा में उमड़ी भीड़ बालको में जोगी कांग्रेस का खटिया खड़ी आंदोलन रहा असफल

दीपका के वार्ड क्रमांक 01 में 28.34 लाख की लागत से स्ट्रीट लाइट एवं विद्युत पोल स्थापना कार्य का भूमि पूजन*

0 290

Urjatimes

दीपका: दीपका नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 01 में कटघोरा मेन रोड से एस.एल.आर.एम. सेंटर तक तथा कोटवार घर से छात्रावास तक एल.ई.डी. स्ट्रीट लाइट सहित विद्युत पोल स्थापना कार्य का भूमि पूजन किया गया।
लगभग 28.34 लाख रुपये की लागत से होने वाले इस कार्य के पूर्ण होने पर क्षेत्र में बेहतर प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध होगी, जिससे आम नागरिकों को रात्रि के समय आवागमन में सुविधा मिलेगी और सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी।

भूमि पूजन कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत ने पूजा-अर्चना कर कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड में आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना परिषद की प्राथमिकता है।

इस अवसर मनोज शर्मा, वार्ड पार्षद कमलेश जायसवाल, वरिष्ठ पार्षद अरुणीश तिवारी, पूर्व पार्षद रोहित जायसवाल, पार्षद अविनाश यादव, राजेंद्र साहू, शिव जायसवाल सहित वरिष्ठजन, महिलाएं एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।

भूमिपूजन कार्यक्रम शांत एवं सादगीपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल को क्षेत्र के लिए आवश्यक एवं उपयोगी बताया….

Leave A Reply

Your email address will not be published.