रामकृष्ण मिशन पब्लिक स्कूल दीपका में मातृ-पितृ पूजन दिवस, वरिष्ठ जनों का सम्मान एवं वार्षिक उत्सव कार्यक्रम*
Urjatimes
रामकृष्ण मिशन पब्लिक स्कूल दीपका में मातृ-पितृ पूजन दिवस, वरिष्ठ जनों का सम्मान एवं वार्षिक उत्सव कार्यक्रम रामकृष्ण पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर प्रिंसिपल धरम तिवारी के मार्गदर्शन में एक भव्य और यादगार अवसर के रूप में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के द्वारा बच्चों के माता-पिता का पूजन किया गया, जिससे सनातन संस्कारों की महत्ता और भी बढ़ गई।
कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रतिष्ठित विधायक श्री प्रेमचंद पटेल, भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व खाद्य आयोग के अध्यक्ष ज्योति नंद दुबे, नगर पालिका के अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री श्रीमती संतोषी दीवान, नगर पालिका उपाध्यक्ष संगीता साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजू प्रजापति, और वार्ड पार्षद श्रीमती ज्योति तिवारी समाज सेवी प्रेम जायसवाल, जगन्नाथ तिवारी ,महेंद्र तिवारी गुलशन ध्रुव ,उत्तम दुबे राजेंद्र साहू गजेंद्र राजपूत गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी गरिमा प्रदान की।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रतिभावान छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। सभी वरिष्ठ जनों को साल और पुष्प माला से उनका सम्मान किया गया, जिससे उनका उत्साह और भी बढ़ गया।
इसके अलावा, विद्यालय के होनहार छात्रों को खेल, शिक्षा और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। छात्रों की उपलब्धियों को देखकर सभी उपस्थित जन अभिभूत हो गए और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय के प्रिंसिपल ने अपने संबोधन में विद्यालय की उपलब्धियों के बारे में बताया और छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों की भी शिक्षा देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य छात्रों को एक जिम्मेदार और सक्षम नागरिक बनाना है। इस अवसर पर दीपका क्षेत्र के सभी प्राइवेट स्कूलों के संस्था प्रमुख शामिल हुए
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसने सभी को एकता और देशभक्ति की भावना से भर दिया। विद्यालय परिवार ने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया और आशा की कि वे आगे भी विद्यालय के साथ जुड़े रहेंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय परिवार से वाइस प्रिंसिपल नीतू पांडे ज्योति यादव गायत्री राठौर मेघा तिवारी,नीलम, रानी प्रजापति पार्वती यादव किरण यादव उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही