ब्रेकिंग
बालको ने डिजिटल कंट्रोल टावर्स के माध्यम से प्रचालन को बनाया अधिक स्मार्ट जेबीसीसीआई के दिन गए, कोयला उद्योग में वेतन निर्धारण के लिए वार्ताकर परिषद का किया जाएगा गठन वेदांता एल्युमिनियम का मुनाफा 205 प्रतिशत बढ़कर 6,597 करोड़, एबिटडा 134 फीसदी बढ़कर 10,499 करोड़ पहुंचा नए बीटीएपी एल्यूमिना रेलवे रेक के साथ बालको ने आपूर्ति श्रृंखला को किया और मजबूत बालको की वजह से क्षेत्र का संपूर्ण विकास संभव: लखन लाल देवांगन बालको अस्पताल का पल्स पोलियो अभियान सफल, 2,357 घरों तक पहुंची स्वास्थ्य टीम वेदांता स्किल स्कूल से 13 हजार से अधिक युवाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार बालको ने प्राइड मंथ के माध्यम से समावेशी कार्य संस्कृति को किया और मजबूत बालको ने ऐश डाइक में किया आपातकालीन मॉक ड्रिल का आयोजन बालको अपने सामुदायिक उत्तरदायित्व का कर रहा है बखूबी निर्वहन: मंत्री लखन लाल देवांगन

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की नगर पालिका दीपका में जयंती मनाई गई

0 621

Urjatimes

आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जयंती के अवसर पर सेवा पखवाड़ा के तहत नगर पालिका परिषद दीपिका के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के द्वारा स्वच्छता अभियान चलाते हुए बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया एवं पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री जी को भी श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया नगर पालिका परिषद दीपिका के अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत एवं वरिष्ठ पार्षद अध्यक्ष इन काउंसिल मेंबर जिला का समिति के सदस्य अरुणीश तिवारी दादाभाई ,सुखसागर साहू ,संतोष निराला, अविनाश सिंह एवं हिमांशु देवांगन ने स्वच्छता कर्मियों के साथ पुष्प वाटिका में सफाई अभियान चलाया तदोपरांत नगर पालिका कार्यालय के समक्ष गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर भी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने माल्यार्पण करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया इस अवसर पर अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत ने कहा की राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी का जन्म जयंती कार्यक्रम हम सब लोगों ने आज मनाते हुए नगर पालिका क्षेत्र में स्वच्छता के प्रति जन जागरण अभियान चलाया है निश्चित रूप से जनमानस में इसका प्रभाव पड़ेगा गांधी जी सदैव स्वच्छता के प्रति कार्य करते थे।

नगर पालिका परिषद दीपाका के वरिष्ठ पार्षद एवं पी आई सी मेंबर अरूणीश तिवारी दादा भाई ने कहा कि गांधी जी सदैव अपना काम स्वयं करते हुए जनमानस को संदेश दिया है कि व्यक्ति को आत्मनिर्भर होना चाहिए और स्वच्छता के प्रति सदैव उन्होंने तत्परता से कार्य किया है आज के परिवेश में हर व्यक्ति स्वच्छता के प्रति जागरूक हो कर जवाब देही के साथ कार्य करें तो स्वस्थ स्वच्छ समाज का निर्माण हो सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.