ब्रेकिंग
बालको ने डिजिटल कंट्रोल टावर्स के माध्यम से प्रचालन को बनाया अधिक स्मार्ट जेबीसीसीआई के दिन गए, कोयला उद्योग में वेतन निर्धारण के लिए वार्ताकर परिषद का किया जाएगा गठन वेदांता एल्युमिनियम का मुनाफा 205 प्रतिशत बढ़कर 6,597 करोड़, एबिटडा 134 फीसदी बढ़कर 10,499 करोड़ पहुंचा नए बीटीएपी एल्यूमिना रेलवे रेक के साथ बालको ने आपूर्ति श्रृंखला को किया और मजबूत बालको की वजह से क्षेत्र का संपूर्ण विकास संभव: लखन लाल देवांगन बालको अस्पताल का पल्स पोलियो अभियान सफल, 2,357 घरों तक पहुंची स्वास्थ्य टीम वेदांता स्किल स्कूल से 13 हजार से अधिक युवाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार बालको ने प्राइड मंथ के माध्यम से समावेशी कार्य संस्कृति को किया और मजबूत बालको ने ऐश डाइक में किया आपातकालीन मॉक ड्रिल का आयोजन बालको अपने सामुदायिक उत्तरदायित्व का कर रहा है बखूबी निर्वहन: मंत्री लखन लाल देवांगन

धोखेबाज दोस्त! बचपन की थी यारी, मामूली बात पर मार दी गोली; हुई मौत

0 756

बिहार के भागलपुर में बचपन के दोस्त ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई. आरोपी दोस्त ने युवक के माथे पर गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई. मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है. कुछ दिनों बाद ही मृतक युवक की शादी होने वाली थी.

मृतक के परिजनों के मुताबिक, दोनों आपस में जिगरी दोस्त थे. वारदात वाले दिन वह छत पर बैठकर बात कर रहे थे, इसी दौरान आरोपी ने अपने ही दोस्त पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौत हो गयी. मृतक की शिनाख्त नीतीश के रूप में हुई है, वह सब्जी विक्रेता है. वहीं उसकी गोली मारकर हत्या करने वाला आरोपी उसका बचपन का दोस्त विवेक है. आरोप है कि जब नीतीश को उसके परिजन अस्पताल ले जा रहे थे, तो रास्ते मे गाड़ी रोककर विवेक ने परिजनों से भी मारपीट की.

सब्जी बेचकर चलाता था घर का गुजारा

घटना के मुताबिक, पीरपैंती के ईशिपुर थानाक्षेत्र के बड़ी कमलचक निवासी नीतीश सब्जी बेचकर अपना घर चलाता था. हाल में ही उसकी शादी होने वाली थी. घर पर नीतीश की शादी को लेकर ही चर्चा हो रही थी. मंगलवार की देर शाम गोली लगने से उसकी मौत हो गई. उसकी हत्या उसके दोस्त विवेक ने की थी. परिजनों ने बताया कि घटना वाली शाम मृतक नीतीश अपने जिगरी दोस्त विवेक कुमार के साथ घर की छत पर बैठा था, उसी दौरान उनके बीच कुछ विवाद हुआ. अचानक उन्हें गोली चलने की आवाज सुनाई दी. जब नीतीश की मां सुनीता देवी व चाचा उमाशंकर रविदास ऊपर पहुंचे तो खून से लथपथ नीतीश गिरा पड़ा था.

गोली लगते ही जमीन पर गिरा नीतीश

उन्होंने देखा कि आरोपी विवेक व अन्य दो तीन व्यक्ति भाग रहे थे. घटना के दौरान छत पर मौजूद बच्चे अभिजीत आनंद ने बताया कि उसके बगल से होकर नीतीश को गोली लगी.मृतक के चाचा उमाशंकर रविदास ने बताया कि देर शाम नीतीश अपने घर के छत पर अपने दोस्त विवेक कुमार व दो अन्य के साथ बातचीत कर रहे थे. उनका छोटा पुत्र अभिजीत आनंद छत पर कॉपी कलम लेने गया तो पीछे से बहुत ही तेज गोली चलने की आवाज आई. उसने पीछे घूमकर देखा तो नीतीश कुमार के माथे पर विवेक कुमार गोली ताने हुए था और धड़ाम से नीचे जमीन पर गिर गया.

बच्चों के चिल्लाने पर विवेक अपने साथियों के साथ भाग गया.उन्होंने बताया कि जब नीतीश को ऑटो से पीरपैंती रेफरल अस्पताल ले जा रहे थे तो रास्ते में गाड़ी रोक विवेक और उसके साथी के द्वारा मारपीट की गई. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मायागंज अस्पताल भेजा है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.