ब्रेकिंग
इंटक नेता पर फिल्टर प्लांट के कर्मचारी को धमकाने और मारपीट का आरोप बालको में सुरक्षा संस्कृति को मिला नया बल, पांच वर्षों में 27 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षा प्रशिक्ष... गोविंदझुंझ जल प्रपात में डूबन से सरगुजा जिले के युवक की मौत, बुआ के घर घूमने आया था युवक एल्यूमिनियम निर्माण के अगले अध्याय को आकार देते बालको के इंजीनियर बालको में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती स्तन कैंसर आज महिलाओं में सबसे अधिक पाए जाने वाले कैंसरों में शामिल है दीपका में ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम: दीप प्रज्वलन के साथ हुई शुरुआत, मातृ शक्ति का सम्मान और बच्च... बालको ने डिजिटल कंट्रोल टावर्स के माध्यम से प्रचालन को बनाया अधिक स्मार्ट जेबीसीसीआई के दिन गए, कोयला उद्योग में वेतन निर्धारण के लिए वार्ताकर परिषद का किया जाएगा गठन वेदांता एल्युमिनियम का मुनाफा 205 प्रतिशत बढ़कर 6,597 करोड़, एबिटडा 134 फीसदी बढ़कर 10,499 करोड़ पहुंचा

महाराष्ट्र में सरकार बनाएगी 8 लाख घर, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का ऐलान

0 786

महाराष्ट्र में लोगों के अपने आशियाने के सपने को अब सरकार पूरा करने जा रही है. उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को कहा कि महाराष्ट्र आवास एवं क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) अगले पांच सालों में राज्य भर में आठ लाख घरों का निर्माण करेगा. उन्होंने कहा कि इन मकानों के निर्माण के समय इनकी गुणवत्ता का ध्यान रखा जाना चाहिए. शिंदे ने कहा कि हम निरीक्षण के जरिए इनकी गुणवत्ता की जांच करेंगे.

आवास एवं शहरी विकास मंत्री शिंदे ने कोंकण संभाग में 2,147 मकानों और 117 भूखंडों के लिए लॉटरी के अवसर पर यह घोषणा की. उन्होंने कहा कि म्हाडा की पारदर्शी लॉटरी प्रणाली के कारण लोगों का उसमें भरोसा बढ़ रहा है. वर्तमान लॉटरी में 2,147 घरों के लिए 31,000 से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया है. शिंदे ने कहा कि सरकार लोगों के घर के सपने को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है.

क्लस्टर विकास परियोजनाओं के महत्व पर जोर

इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री ने क्लस्टर विकास परियोजनाओं के महत्व पर भी जोर दिया और उन्हें मौजूदा शहरी क्षेत्रों के भीतर सुनियोजित शहर बनाने का प्रयास बताया. उन्होंने बताया कि 9 फरवरी को ठाणे में कई क्लस्टर परियोजनाओं का भूमि पूजन और शिलान्यास किया जाएगा.

लोगों को किफायती दामों में मिलेंगे घर

शिंदे ने कहा कि पिछले कुछ सालों में म्हाडा घरों के निर्माण गुणवत्ता में काफी सुधार हुआ है. उन्होंने कहा कि राज्य की नई आवास नीति में कपड़ा मिल श्रमिकों और मुंबई के प्रसिद्ध ‘डब्बावालों’ (टिफिन वाहक) के लिए प्रावधान शामिल होंगे, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि उन्हें किफायती दामों में आवास मिल सकें.

2147 फ्लैट और 117 प्लॉट बेचे गए

ठाणे के डॉ. कोंकण क्षेत्र में म्हाडा के लिए बुधवार को काशीनाथ घनेकर थिएटर में उपमुख्यमंत्री शिंदे ने लॉटरी निकाली. इस बार नीलामी में 2147 फ्लैट और 117 प्लॉट बेचे गए. इस दौरान उन्होंने कहा कि हर किसी का सपना होता है कि उसे अच्छा घर मिले वो भी किफायती दामों पर. म्हाडा इस सपने को पूरा करने के लिए काम कर रहा है. उन्होंने कहा कि हम पिछले ढाई साल से काम कर रहे हैं और रुकी हुई परियोजनाओं को पटरी पर लाने की कोशिश कर रहे हैं. शिंदे ने कहा कि कुछ बाधाएं थीं हमने उन्हें हटा दिया है शिंदे ने कहा कि म्हाडा की विश्वसनीयता और गुणवत्ता बढ़ी है, लोगों को अच्छे घर दिए जाने चाहिए, घरों में रिसाव नहीं होना चाहिए औ उनकी दीवारें अच्छी होनी चाहिए

Leave A Reply

Your email address will not be published.