ब्रेकिंग
69 करोड़ की आय, 56 करोड़ का व्यय: तीन माह की देरी से पेश हुआ दीपका नगर पालिका का बजट, विकास से ज्याद... 69 करोड़ की आय, 56 करोड़ का व्यय: तीन माह की देरी से पेश हुआ दीपका नगर पालिका का बजट, विकास से ज्याद... नगरपालिका प्रांगण में 'श्रम वीरों' का सम्मान: शाल-श्रीफल से हुआ स्वागत ज्योति नंद दुबे की उपस्थिति में मोहनपुर में गूंजा ‘गांव चलो, घर चलो’ अभियान, जनसंपर्क कार्यक्रम रहा ... स्थापना दिवस पर भाजपा महिला मोर्चा सक्रिय: संतोषी दीवान ने ज्योति नंद दुबे का किया सम्मान, ‘मेरा बूथ... बालको ने पाली महोत्सव में प्रदर्शित किया सामुदायिक विकास का मॉडल बालको ने 37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह पर चलाया जागरूकता अभियान वेदांता स्किल स्कूल बदल रहा है महिलाओं के साथ देश का भविष्य देवी मंदिरों में श्रृद्धालुओं ने टेका माथा, शोभा यात्रा में उमड़ी भीड़ बालको में जोगी कांग्रेस का खटिया खड़ी आंदोलन रहा असफल

एसईसीएल गेवरा परियोजना ने अंतर क्षेत्रीय प्राथमिक उपचार प्रतियोगिता 2025-26 का सफल आयोजन कर रचा इतिहास

0 253

Urjatimes

South Eastern Coalfields Limited (मिनी रत्न कंपनी) के गेवरा क्षेत्र द्वारा अंतर क्षेत्रीय प्राथमिक उपचार प्रतियोगिता 2025-26 का भव्य समापन एवं सम्मान समारोह दिनांक 17-02-2026 को गेवरा स्टेडियम, गेवरा क्षेत्र में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।
प्रतियोगिता का उद्देश्य कोयलांचल क्षेत्रों में कार्यरत कर्मचारियों में प्राथमिक उपचार कौशल, आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता तथा सुरक्षा जागरूकता को सुदृढ़ करना था। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों की टीमों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्ट्रेचर ड्रिल, टर्न आउट ड्रिल (मार्च पास्ट) तथा सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक मूल्यांकन के माध्यम से अपनी दक्षता प्रदर्शित की।
प्रतिभागियों ने पूरे जोश और अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। कुल 48 टीमों की भागीदारी के साथ प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई। सभी निर्धारित चरण समयबद्ध तरीके से पूर्ण किए गए तथा निष्पक्षता के साथ परिणाम घोषित किए गए। यह आयोजन कर्मचारियों के उच्च मनोबल एवं संगठन के प्रति उनके समर्पण का परिचायक रहा।
समापन एवं सम्मान समारोह का प्रारंभ जोहिला क्षेत्र की महिला टीम के डेमोस्ट्रेशन ड्रिल से हुआ, जिसने सभी अतिथियों को प्रभावित किया। विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि श्री बिरंची दास, निदेशक (मानव संसाधन), एसईसीएल बिलासपुर तथा अध्यक्षता कर रहे क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री अरुण कुमार त्यागी सहित संचालन समिति, कल्याण मंडल एवं सुरक्षा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि खनन जैसे चुनौतीपूर्ण कार्यक्षेत्र में प्राथमिक उपचार का ज्ञान प्रत्येक कर्मचारी के लिए अनिवार्य है। उन्होंने “गोल्डन पीरियड” की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि दुर्घटना के बाद के प्रारंभिक कुछ मिनटों में दिया गया सही प्राथमिक उपचार जीवन रक्षा का सबसे सशक्त माध्यम है।
उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं केवल प्रतिस्पर्धा तक सीमित नहीं हैं, बल्कि कर्मचारियों में टीम वर्क, त्वरित निर्णय क्षमता और सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी की भावना को सुदृढ़ करती हैं। महिला प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी और उत्कृष्ट प्रदर्शन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।
इंटर एरिया फर्स्ट एड प्रतियोगिता 2025-26 ने यह सिद्ध किया कि आपातकालीन परिस्थितियों में प्रशिक्षित एवं सजग टीम ही जीवन रक्षा का सबसे सशक्त माध्यम है। सांस्कृतिक प्रस्तुति एवं पुरस्कार वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
हाल ही में प्रकाशित एक समाचार में गेवरा स्टेडियम में आयोजित फर्स्ट एड प्रतियोगिता की व्यवस्थाओं को लेकर कुछ नकारात्मक उल्लेख किए गए थे। इस संबंध में स्पष्ट किया जाता है कि प्रतियोगिता का आयोजन पूर्णतः सुव्यवस्थित, उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। आयोजन समिति ने उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से कार्यक्रम को बिना किसी बाधा के सफलतापूर्वक संपन्न कराया।
📌 *प्रबंधन का आधिकारिक स्पष्टीकरण*
एसईसीएल गेवरा क्षेत्र के कार्मिक प्रबंधन अजय बेहरा से प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यक्रम का निर्धारित समय प्रातः 10 बजे था। प्रारंभिक औपचारिकताओं के कारण कार्यक्रम थोड़े विलंब से प्रारंभ हुआ। विलंब की स्थिति को ध्यान में रखते हुए मंच से सभी एरिया से आए प्रतिभागियों से आग्रह किया गया कि वे धूप से बचाव हेतु शेड के किनारे आकर अपना स्थान ग्रहण करें।
प्रतिभागियों ने प्रबंधन के आग्रह को सकारात्मक रूप से स्वीकार किया और व्यवस्थित ढंग से बैठ गए। कार्यक्रम पश्चात सभी प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया।
प्रबंधन के अनुसार आयोजन के दौरान सभी प्रतिभागियों ने व्यवस्था को लेकर पूर्ण सहयोग प्रदान किया और पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। बाहर से आए किसी भी प्रतिभागी को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।
एसईसीएल गेवरा प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि प्रतियोगिता सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई

Leave A Reply

Your email address will not be published.