ब्रेकिंग
बालको ने डिजिटल कंट्रोल टावर्स के माध्यम से प्रचालन को बनाया अधिक स्मार्ट जेबीसीसीआई के दिन गए, कोयला उद्योग में वेतन निर्धारण के लिए वार्ताकर परिषद का किया जाएगा गठन वेदांता एल्युमिनियम का मुनाफा 205 प्रतिशत बढ़कर 6,597 करोड़, एबिटडा 134 फीसदी बढ़कर 10,499 करोड़ पहुंचा नए बीटीएपी एल्यूमिना रेलवे रेक के साथ बालको ने आपूर्ति श्रृंखला को किया और मजबूत बालको की वजह से क्षेत्र का संपूर्ण विकास संभव: लखन लाल देवांगन बालको अस्पताल का पल्स पोलियो अभियान सफल, 2,357 घरों तक पहुंची स्वास्थ्य टीम वेदांता स्किल स्कूल से 13 हजार से अधिक युवाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार बालको ने प्राइड मंथ के माध्यम से समावेशी कार्य संस्कृति को किया और मजबूत बालको ने ऐश डाइक में किया आपातकालीन मॉक ड्रिल का आयोजन बालको अपने सामुदायिक उत्तरदायित्व का कर रहा है बखूबी निर्वहन: मंत्री लखन लाल देवांगन

स्थापना दिवस पर भाजपा महिला मोर्चा सक्रिय: संतोषी दीवान ने ज्योति नंद दुबे का किया सम्मान, ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ अभियान को दी गति

0 312

Urjatimes

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर पूरे प्रदेश में उत्साह, ऊर्जा और संगठनात्मक सक्रियता का माहौल देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में भाजपा महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ की प्रदेश मंत्री श्रीमती संतोषी दीवान ने छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्री ज्योति नंद दुबे जी के निवास कार्यालय पहुंचकर शाल एवं श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर श्रीमती दीवान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा, सुशासन और अंत्योदय के संकल्प के साथ कार्य करने वाला विश्व का सबसे बड़ा संगठन है। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में महिला मोर्चा द्वारा “मेरा बूथ, सबसे मजबूत” अभियान के माध्यम से बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने और प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय करने का कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि वरिष्ठजनों का सम्मान और उनके अनुभवों से मार्गदर्शन लेना भाजपा की समृद्ध परंपरा रही है, जो संगठन को निरंतर मजबूती प्रदान करती है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दीपका श्री राजू प्रजापति (पूर्व मंडल अध्यक्ष महिला एवं पार्षद) श्रीमती ज्योति तिवारी, मंडल महामंत्री श्री धरम तिवारी सहित महिला मोर्चा एवं भाजपा के अनेक कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। सभी ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.