ब्रेकिंग
बालको ने डिजिटल कंट्रोल टावर्स के माध्यम से प्रचालन को बनाया अधिक स्मार्ट जेबीसीसीआई के दिन गए, कोयला उद्योग में वेतन निर्धारण के लिए वार्ताकर परिषद का किया जाएगा गठन वेदांता एल्युमिनियम का मुनाफा 205 प्रतिशत बढ़कर 6,597 करोड़, एबिटडा 134 फीसदी बढ़कर 10,499 करोड़ पहुंचा नए बीटीएपी एल्यूमिना रेलवे रेक के साथ बालको ने आपूर्ति श्रृंखला को किया और मजबूत बालको की वजह से क्षेत्र का संपूर्ण विकास संभव: लखन लाल देवांगन बालको अस्पताल का पल्स पोलियो अभियान सफल, 2,357 घरों तक पहुंची स्वास्थ्य टीम वेदांता स्किल स्कूल से 13 हजार से अधिक युवाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार बालको ने प्राइड मंथ के माध्यम से समावेशी कार्य संस्कृति को किया और मजबूत बालको ने ऐश डाइक में किया आपातकालीन मॉक ड्रिल का आयोजन बालको अपने सामुदायिक उत्तरदायित्व का कर रहा है बखूबी निर्वहन: मंत्री लखन लाल देवांगन

नगर पालिका परिषद दीपका में ₹80 लाख की स्ट्रीट लाइट योजना का भूमि पूजन, कई वार्डों को मिलेगा लाभ

0 489

Urjatimes

दीपका। नगर पालिका परिषद दीपका में लगभग ₹80 लाख की लागत से विभिन्न वार्डों में नई स्ट्रीट लाइट स्थापना कार्य का विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण विकास कार्य का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष श्री राजेंद्र सिंह राजपूत द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर किया गया।

अध्यक्ष श्री राजपूत ने इस अवसर पर कहा कि नगर के जिन वार्डों में अब तक पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं है, वहां प्राथमिकता के आधार पर कार्य कराया जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि शेष वार्डों में भी शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य प्रारंभ किया जाएगा, ताकि पूरे नगर में समुचित रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि यह योजना नगर के समग्र विकास, महिलाओं एवं आम नागरिकों की सुरक्षा तथा रात्रिकालीन आवागमन को सुगम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

भूमि पूजन कार्यक्रम में वार्ड क्रमांक 10, 11, 4, 5 एवं 6 के पार्षदगण विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती संगीता साहू, वार्ड पार्षद अविनाश सिंह, संतोष निराला, धीरेंद्र तिवारी, पूर्व पार्षद रोहित जायसवाल, पूर्व पार्षद बंटी गिलहरी, राजेंद्र साहू अभिषेक सिंह अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

नगरवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि नई स्ट्रीट लाइट व्यवस्था से अंधेरे वाले क्षेत्रों में रोशनी पहुंचेगी और असामाजिक गतिविधियों पर भी अंकुश लगेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.