ब्रेकिंग
बालको ने डिजिटल कंट्रोल टावर्स के माध्यम से प्रचालन को बनाया अधिक स्मार्ट जेबीसीसीआई के दिन गए, कोयला उद्योग में वेतन निर्धारण के लिए वार्ताकर परिषद का किया जाएगा गठन वेदांता एल्युमिनियम का मुनाफा 205 प्रतिशत बढ़कर 6,597 करोड़, एबिटडा 134 फीसदी बढ़कर 10,499 करोड़ पहुंचा नए बीटीएपी एल्यूमिना रेलवे रेक के साथ बालको ने आपूर्ति श्रृंखला को किया और मजबूत बालको की वजह से क्षेत्र का संपूर्ण विकास संभव: लखन लाल देवांगन बालको अस्पताल का पल्स पोलियो अभियान सफल, 2,357 घरों तक पहुंची स्वास्थ्य टीम वेदांता स्किल स्कूल से 13 हजार से अधिक युवाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार बालको ने प्राइड मंथ के माध्यम से समावेशी कार्य संस्कृति को किया और मजबूत बालको ने ऐश डाइक में किया आपातकालीन मॉक ड्रिल का आयोजन बालको अपने सामुदायिक उत्तरदायित्व का कर रहा है बखूबी निर्वहन: मंत्री लखन लाल देवांगन

*दीपका में भाजपा मंडल के कार्यक्रम में स्वच्छता और सुशासन पर जोर, नगर पालिका अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने वार्ड नंबर 3 में किया श्रमदान*

0 769

दीपका

ऊर्जा टाइम्स

भारतीय जनता पार्टी मंडल द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष राजेन्द्र राजपूत और उपाध्यक्ष श्रीमती संगीता साहू ने भाग लेकर स्थानीय वार्डवासियों को सरकार की सुशासन योजनाओं और स्वच्छता अभियान के महत्व के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष श्री राजपूत ने स्वच्छ भारत मिशन की उपलब्धियों को साझा करते हुए बताया कि नागरिकों की भागीदारी से ही एक स्वच्छ और स्वस्थ भारत का निर्माण संभव है। उपाध्यक्ष श्रीमती साहू ने भी जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया

कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि नगर पालिका के प्रतिनिधियों ने केवल बातों तक सीमित न रहकर स्वच्छता का वास्तविक उदाहरण प्रस्तुत किया। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों ने वार्डवासियों के साथ मिलकर स्थानीय मंदिर परिसर एवं तालाब, घाट में की सफाई की और स्वयं झाड़ू लगाकर श्रमदान किया।

स्थानीय जनता ने इस प्रयास की सराहना की और भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की प्रतिबद्धता जताई।

इस कार्यक्रम में लता साहू मीना सिंह नवरत्न देवांगन राजेंद्र साहू

Leave A Reply

Your email address will not be published.