ब्रेकिंग
बालको ने डिजिटल कंट्रोल टावर्स के माध्यम से प्रचालन को बनाया अधिक स्मार्ट जेबीसीसीआई के दिन गए, कोयला उद्योग में वेतन निर्धारण के लिए वार्ताकर परिषद का किया जाएगा गठन वेदांता एल्युमिनियम का मुनाफा 205 प्रतिशत बढ़कर 6,597 करोड़, एबिटडा 134 फीसदी बढ़कर 10,499 करोड़ पहुंचा नए बीटीएपी एल्यूमिना रेलवे रेक के साथ बालको ने आपूर्ति श्रृंखला को किया और मजबूत बालको की वजह से क्षेत्र का संपूर्ण विकास संभव: लखन लाल देवांगन बालको अस्पताल का पल्स पोलियो अभियान सफल, 2,357 घरों तक पहुंची स्वास्थ्य टीम वेदांता स्किल स्कूल से 13 हजार से अधिक युवाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार बालको ने प्राइड मंथ के माध्यम से समावेशी कार्य संस्कृति को किया और मजबूत बालको ने ऐश डाइक में किया आपातकालीन मॉक ड्रिल का आयोजन बालको अपने सामुदायिक उत्तरदायित्व का कर रहा है बखूबी निर्वहन: मंत्री लखन लाल देवांगन

नगरपालिका दीपका में पीआईसी बैठक संपन्न, पेयजल एवं प्रदूषण समस्या पर चर्चा

0 834

ऊर्जा टाइम्स 

दीपका: नगरपालिका दीपका में आज पीआईसी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष राजेन्द्र राजपूत समेत पीआईसी के सभी सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में गर्मी के मौसम में नगर की बढ़ती पेयजल संकट और प्रदूषण की समस्या को प्राथमिकता दी गई।

बैठक में सदस्यों ने बताया कि गर्मी के दिनों में दीपका के विभिन्न वार्डों में पानी की आपूर्ति बाधित हो जाती है, जिससे नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही, प्रदूषण का स्तर भी तेजी से बढ़ता है, जिससे स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें उत्पन्न हो रही हैं।

समस्याओं के समाधान पर चर्चा

नगरपालिका अध्यक्ष राजेन्द्र राजपूत ने कहा कि इन समस्याओं के समाधान के लिए त्वरित कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल संकट वाले इलाकों में टैंकर से पानी आपूर्ति करने, पानी की टंकियों की नियमित सफाई कराने और पाइपलाइनों की मरम्मत जल्द से जल्द करने के उपाय किए जाएं। साथ ही, प्रदूषण नियंत्रण के लिए कचरा निस्तारण व्यवस्था को मजबूत करने और नियमित सफाई अभियान चलाने पर जोर दिया गया।

जल्द ही ठोस योजना पर होगी अमल

बैठक के अंत में यह निर्णय लिया गया कि समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए ठोस योजनाएं बनाई जाएंगी और उन्हें जल्द लागू किया जाएगा। नगरपालिका प्रशासन ने यह भी आश्वासन दिया कि आने वाले समय में दीपका को स्वच्छ और विकसित नगर बनाने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे। इस बैठक पर नगर पालिका की उपाध्यक्ष श्रीमती संगीता साहू अरुणीश तिवारी अविनाश सिंह सुखसागर साहू सविता कंवर आलोक पैरेडा सुमन गिलहरे सभी पीआईसी मेंबर उपस्थित थे l

Leave A Reply

Your email address will not be published.