ब्रेकिंग
बालको ने डिजिटल कंट्रोल टावर्स के माध्यम से प्रचालन को बनाया अधिक स्मार्ट जेबीसीसीआई के दिन गए, कोयला उद्योग में वेतन निर्धारण के लिए वार्ताकर परिषद का किया जाएगा गठन वेदांता एल्युमिनियम का मुनाफा 205 प्रतिशत बढ़कर 6,597 करोड़, एबिटडा 134 फीसदी बढ़कर 10,499 करोड़ पहुंचा नए बीटीएपी एल्यूमिना रेलवे रेक के साथ बालको ने आपूर्ति श्रृंखला को किया और मजबूत बालको की वजह से क्षेत्र का संपूर्ण विकास संभव: लखन लाल देवांगन बालको अस्पताल का पल्स पोलियो अभियान सफल, 2,357 घरों तक पहुंची स्वास्थ्य टीम वेदांता स्किल स्कूल से 13 हजार से अधिक युवाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार बालको ने प्राइड मंथ के माध्यम से समावेशी कार्य संस्कृति को किया और मजबूत बालको ने ऐश डाइक में किया आपातकालीन मॉक ड्रिल का आयोजन बालको अपने सामुदायिक उत्तरदायित्व का कर रहा है बखूबी निर्वहन: मंत्री लखन लाल देवांगन

खुशखबरी! अगर आपके पास है जमीन तो घर बनाने के लिए मिलेंगे 2.5 लाख रुपए, बस करना होगा ये काम

0 788

झारखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत बेघरों को मकान बनने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. राजधानी रांची में इस योजना के लिए आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस योजना के तहत 300 वर्गफीट का मकान बनाने के लिए बेघरों को 2.5 लाख रुपए मिलेंगे. प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लिए वो लोग आवेदन कर सकते हैं जिनके पास अपनी जमीन है. इसके लिए जमीन के कागज और कुछ दस्तावेज लगाए जाएंगे.

रांची में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के लिए ऑनलाइन आवेदन सीएससी सेंटर, प्रज्ञा केंद्र या खुद भी कर सकते हैं. इसमें जमीन के कागजों के प्रिंट के साथ अभी दस्तावेजों की कॉपी नगर निगम के प्रधानमंत्री सेल में जमा करनी होगी.जांच के बाद लाभार्थियों का चयन किया जाएगा. फिर चयनित लाभार्थियों को मकान बनाने के लिए 2.5 लाख रुपये मिलेंगे.

इनको मिलेगा योजना का लाभ

योजना के नियमों के मुताबिक, जिन लोगों ने प्रधानमंत्री आवास योजन का लाभ लिया है, उन्हें यह लाभ नहीं मिलेगा. आवेदक के परिवार में पत्नी और बच्चे शामिल होने चाहिए. जिस जमीन पर मकान बनना है वह रांची नगर निगम इलाके में आती हो. योजना का लाभ लेने वाले आवेदन के अपना या परिवार के किसी सदस्य के पास पक्का मकान नहीं होना चाहिए. आवेदक की सालाना आय 3 लाख रुपये होनी चाहिए. अगर इससे ज्यादा आय हुई तो वह इस योजना का लाभ नहीं ले सकेगा.

आवेदन के लिए ये कागज हैं जरूरी

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लिए आवेदन करने के लिए आवेदक के जमीन के पेपर सही होने जरूरी हैं. आवेदक और उसके परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड और मोबाइल नंबर लिंक होना आवश्यक है. ऑनलाइन आवेदन के वक्तआधार, पैन, वोटर आईकार्ड की फोटोकॉपी होना जरूरी है. साथ ही आवेदक के माता-पिता, पत्नी और बच्चों के आधार कार्ड की फोटोकॉपी भी होना चाहिए. इसके अलावा जमीन का बंटवारानामा, अंचल कार्यालय से जारी आय प्रमाण पत्र,पक्का मकान नहीं है इसका शपथ पत्र होना भी जरूरी है. आवेदक की बैंक पासबुक की फोटोकॉपी फोटो और जहां मकान बनना है उस जमीन पर संयुक्त परिवार का फोटो साथ लाना होगा.

Leave A Reply

Your email address will not be published.