ब्रेकिंग
बालको ने डिजिटल कंट्रोल टावर्स के माध्यम से प्रचालन को बनाया अधिक स्मार्ट जेबीसीसीआई के दिन गए, कोयला उद्योग में वेतन निर्धारण के लिए वार्ताकर परिषद का किया जाएगा गठन वेदांता एल्युमिनियम का मुनाफा 205 प्रतिशत बढ़कर 6,597 करोड़, एबिटडा 134 फीसदी बढ़कर 10,499 करोड़ पहुंचा नए बीटीएपी एल्यूमिना रेलवे रेक के साथ बालको ने आपूर्ति श्रृंखला को किया और मजबूत बालको की वजह से क्षेत्र का संपूर्ण विकास संभव: लखन लाल देवांगन बालको अस्पताल का पल्स पोलियो अभियान सफल, 2,357 घरों तक पहुंची स्वास्थ्य टीम वेदांता स्किल स्कूल से 13 हजार से अधिक युवाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार बालको ने प्राइड मंथ के माध्यम से समावेशी कार्य संस्कृति को किया और मजबूत बालको ने ऐश डाइक में किया आपातकालीन मॉक ड्रिल का आयोजन बालको अपने सामुदायिक उत्तरदायित्व का कर रहा है बखूबी निर्वहन: मंत्री लखन लाल देवांगन

साल भर पहले शादी की, फिर प्रेमी संग भागी… अब महिला ने जहर खाकर कर ली आत्महत्या

0 735

बिहार भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने आत्महत्या कर ली. जानकारी के मुताबिक, महिला की साल भर पहले शादी हुई फिर वह अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई और अब उसने कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या कर ली है. वहीं आत्महत्या की जानकारी मिलने से युवती के घर में कोहराम मच गया. परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. वहीं घटना की जानकारी पर फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है.

नाथनगर थाना क्षेत्र के गोसाई दासपुर गांव के त्रिवेणी यादव की 18 वर्षीय पुत्री वर्षा कुमारी ने कीटनाशक खाकर खुद की जीवन लीला समाप्त कर ली. दरअसल, डेढ़ साल पहले उसकी शादी हुई थी लेकिन कुछ ही महीने बाद पड़ोस के एक युवक से उसे प्रेम हो गया और प्रेम प्रसंग में युवक ने वर्षा को अगुवा कर लिया था. हालांकि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ दिनों में ही लड़की को बरामद कर लिया था. उसे एक हफ्ते के लिए रिमांड होम भेज दिया गया.

डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

रिमांड होम से लौट के बाद वर्षा अपने मायके में ही रह रही थी और बीते दिन मंगलवार रात को वर्षा ने कीटनाशक दवा खा ली, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और कुछ देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया. परिजनों ने बताया कि उसकी शादी डेढ़ साल पहले अमरपुर के पवई में हुई थी. इस बीच गांव के ही एक युवक मनीष कुमार से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था. डेढ़ महीने पहले मनीष कुमार ने प्रेम प्रसंग में शादी के लिए वर्षा का अपहरण कर लिया था. इसके बाद नाथनगर थाने में मनीष के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था.

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

इधर मंगलवार देर रात वर्ष के कीटनाशक दवा खाने की जानकारी उसकी छोटी बहन ने पिता को दी थी. घटना की जानकारी पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की. मौके से कीटनाशक समेत कई साक्ष्य जुटाए गए हैं. घटना को लेकर भागलपुर के सिटी डीएसपी 2 राकेश कुमार ने कहा कि मामले की जानकारी मिलने पर जांच के लिए घटनास्थल पर गए. जहां कीटनाशक के अंश बरामद हुए हैं. प्रथम दृष्टया जहर खाने से मौत का मामला मालूम हो रहा है. पुलिस साक्ष्य के आधार पर आगे की जांच में जुटी है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.