ब्रेकिंग
69 करोड़ की आय, 56 करोड़ का व्यय: तीन माह की देरी से पेश हुआ दीपका नगर पालिका का बजट, विकास से ज्याद... 69 करोड़ की आय, 56 करोड़ का व्यय: तीन माह की देरी से पेश हुआ दीपका नगर पालिका का बजट, विकास से ज्याद... नगरपालिका प्रांगण में 'श्रम वीरों' का सम्मान: शाल-श्रीफल से हुआ स्वागत ज्योति नंद दुबे की उपस्थिति में मोहनपुर में गूंजा ‘गांव चलो, घर चलो’ अभियान, जनसंपर्क कार्यक्रम रहा ... स्थापना दिवस पर भाजपा महिला मोर्चा सक्रिय: संतोषी दीवान ने ज्योति नंद दुबे का किया सम्मान, ‘मेरा बूथ... बालको ने पाली महोत्सव में प्रदर्शित किया सामुदायिक विकास का मॉडल बालको ने 37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह पर चलाया जागरूकता अभियान वेदांता स्किल स्कूल बदल रहा है महिलाओं के साथ देश का भविष्य देवी मंदिरों में श्रृद्धालुओं ने टेका माथा, शोभा यात्रा में उमड़ी भीड़ बालको में जोगी कांग्रेस का खटिया खड़ी आंदोलन रहा असफल

मजदूरों की रोटी पर डाका – अंश पोर्टल बंद कर एसईसीएल प्रबंधन पर ‘ठेका माफिया’ को फायदा पहुँचाने का आरोप

0 530

Urjatimes 

कोरबा, 20 सितम्बर 2025

दीपका क्षेत्र में स्थानीय बेरोजगारों का गुस्सा अब उबाल पर है। आरोप है कि एसईसीएल दीपका प्रबंधन ने अंश पोर्टल के जरिए मिलने वाले छोटे-छोटे कार्य अचानक बंद कर दिए, जिससे सैकड़ों परिवारों की रोज़ी-रोटी छिन गई है।

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी (जेसीपी) के महासचिव महावीर यादव ने प्रबंधन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह फैसला पूरी तरह मजदूर विरोधी है।

> “अंश पोर्टल मजदूरों और बेरोजगार युवाओं के लिए जीवनरेखा था। लेकिन दीपका प्रबंधन ने इसे बंद कर मजदूरों की रोटी पर सीधा डाका डाल दिया है। इससे साफ झलकता है कि प्रबंधन की नीतियां अब स्थानीय हितों के बजाय बाहरी ठेकेदारों और ठेका माफिया को फायदा पहुँचाने के लिए बनाई जा रही हैं।”

ग्रामीणों का कहना है कि पोर्टल के जरिए दो लाख रुपये से नीचे के कार्य पहले स्थानीय स्तर पर दिए जाते थे, जिससे मजदूरों को रोजगार मिलता और गांव की अर्थव्यवस्था मजबूत होती। लेकिन अचानक इस व्यवस्था को ठप कर देना, मजदूरों के खून-पसीने की कमाई छीनने जैसा कदम है।

लोगों ने आरोप लगाया कि दीपका प्रबंधन को स्थानीय बेरोजगारों की तकलीफ से कोई मतलब नहीं है। मजदूरों के बच्चों की पढ़ाई से लेकर परिवार की रोटी तक पर संकट आ गया है, लेकिन प्रबंधन चुप्पी साधे बैठा है।

यादव ने साफ चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही अंश पोर्टल के कार्य बहाल नहीं हुए तो जनता सड़कों पर उतरकर विशाल आंदोलन करेगी।

> “हम किसी भी कीमत पर मजदूरों का हक छीने जाने नहीं देंगे। अगर जरूरत पड़ी तो एसईसीएल मुख्यालय का भी घेराव किया जाएगा।”

दीपका क्षेत्र में यह मुद्दा अब आक्रोश की लहर बन चुका है और सवाल यह है कि –

 क्या प्रबंधन मजदूरों की बात सुनेगा या फिर अपने ठेका माफिया को फायदा पहुँचाने के लिए बेरोजगारों को दर-दर की ठोकरें खाने पर मजबूर करेगा?

Leave A Reply

Your email address will not be published.