ब्रेकिंग
69 करोड़ की आय, 56 करोड़ का व्यय: तीन माह की देरी से पेश हुआ दीपका नगर पालिका का बजट, विकास से ज्याद... 69 करोड़ की आय, 56 करोड़ का व्यय: तीन माह की देरी से पेश हुआ दीपका नगर पालिका का बजट, विकास से ज्याद... नगरपालिका प्रांगण में 'श्रम वीरों' का सम्मान: शाल-श्रीफल से हुआ स्वागत ज्योति नंद दुबे की उपस्थिति में मोहनपुर में गूंजा ‘गांव चलो, घर चलो’ अभियान, जनसंपर्क कार्यक्रम रहा ... स्थापना दिवस पर भाजपा महिला मोर्चा सक्रिय: संतोषी दीवान ने ज्योति नंद दुबे का किया सम्मान, ‘मेरा बूथ... बालको ने पाली महोत्सव में प्रदर्शित किया सामुदायिक विकास का मॉडल बालको ने 37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह पर चलाया जागरूकता अभियान वेदांता स्किल स्कूल बदल रहा है महिलाओं के साथ देश का भविष्य देवी मंदिरों में श्रृद्धालुओं ने टेका माथा, शोभा यात्रा में उमड़ी भीड़ बालको में जोगी कांग्रेस का खटिया खड़ी आंदोलन रहा असफल

ज्योति नंद दुबे की उपस्थिति में मोहनपुर में गूंजा ‘गांव चलो, घर चलो’ अभियान, जनसंपर्क कार्यक्रम रहा प्रसीभावशाली

0 344

Urjatimes

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर चल रहे सेवा सप्ताह के अंतर्गत “गांव चलो, घर चलो” अभियान के तहत आज भाजपा मंडल जवाली द्वारा मोहनपुर गांव, ग्राम पंचायत में व्यापक जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ खाद्य के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा मुंगेली जिला प्रभारी श्री ज्योति नंद दुबे जी की विशेष उपस्थिति रही। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गांव के लाभार्थियों से घर-घर जाकर आत्मीय मुलाकात की और छत्तीसगढ़ एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ते हुए उनका अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उनके अनुभव और सुझाव भी सुने गए, जिससे योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति का आकलन किया जा सके।

इस अवसर पर श्री ज्योति नंद दुबे जी ने कहा कि “भारतीय जनता पार्टी सेवा, समर्पण और सुशासन की नीति पर कार्य कर रही है। ‘गांव चलो, घर चलो’ अभियान के माध्यम से हम सीधे जनता के बीच पहुंचकर उनकी अपेक्षाओं को समझ रहे हैं और यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि सरकार की हर योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।”

कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उत्साहपूर्वक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.