ब्रेकिंग
69 करोड़ की आय, 56 करोड़ का व्यय: तीन माह की देरी से पेश हुआ दीपका नगर पालिका का बजट, विकास से ज्याद... 69 करोड़ की आय, 56 करोड़ का व्यय: तीन माह की देरी से पेश हुआ दीपका नगर पालिका का बजट, विकास से ज्याद... नगरपालिका प्रांगण में 'श्रम वीरों' का सम्मान: शाल-श्रीफल से हुआ स्वागत ज्योति नंद दुबे की उपस्थिति में मोहनपुर में गूंजा ‘गांव चलो, घर चलो’ अभियान, जनसंपर्क कार्यक्रम रहा ... स्थापना दिवस पर भाजपा महिला मोर्चा सक्रिय: संतोषी दीवान ने ज्योति नंद दुबे का किया सम्मान, ‘मेरा बूथ... बालको ने पाली महोत्सव में प्रदर्शित किया सामुदायिक विकास का मॉडल बालको ने 37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह पर चलाया जागरूकता अभियान वेदांता स्किल स्कूल बदल रहा है महिलाओं के साथ देश का भविष्य देवी मंदिरों में श्रृद्धालुओं ने टेका माथा, शोभा यात्रा में उमड़ी भीड़ बालको में जोगी कांग्रेस का खटिया खड़ी आंदोलन रहा असफल

नगर पालिका परिषद दीपका द्वारा दिव्यांग बच्चे को ट्राई साइकिल प्रदान

0 456

Urjatimes

दीपका। नगर पालिका परिषद दीपका के वार्ड क्रमांक 9 टॉवर मोहल्ला निवासी जावेद अख्तर के 12 वर्षीय दिव्यांग पुत्र जुनैद अली को आज नगर पालिका परिषद की ओर से एक ट्राई साइकिल प्रदान की गई। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत एवं वरिष्ठ पार्षद अरुणीश तिवारी दादाभाई ने संयुक्त रूप से अपने करकमलों से ट्राई साइकिल सुपुर्द की।

जुनैद अली की ओर से यह ट्राई साइकिल उसकी माता ने ग्रहण की। ट्राई साइकिल मिलने से परिजनों के साथ ही मोहल्लेवासियों में भी खुशी का माहौल देखा गया।

कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका परिषद के इंजीनियर मधुकर यादव, अन्य पार्षदगणों में जायसवाल, सुखसागर साहू, राधेश्याम सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

नगर पालिका अध्यक्ष श्री राजपूत ने इस अवसर पर कहा कि नगर पालिका परिषद सदैव जरूरतमंदों और विशेष रूप से दिव्यांगजनों की सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आश्वस्त किया कि आगे भी नगर परिषद द्वारा दिव्यांगजन हितैषी योजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

वरिष्ठ पार्षद अरुणीश तिवारी ने भी दिव्यांग बच्चों को सहयोग देने को समाज की सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि ऐसे कार्यों से ही दिव्यांग बच्चों के जीवन में आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास का संचार होता है

Leave A Reply

Your email address will not be published.